Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सहसपुर लोहारा में अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई जेसीबी और हाईवा वाहन जप्त,.....NN81



कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग के मैदानी अमले द्वारा ग्राम सूरजपुरा स्थित भरेवापाट डोंगरी सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गौण खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में संलग्न 1 जेसीबी एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया गया। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त मशीन एवं वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित थाने में सुपुर्दगी में रखा है। साथ ही अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes