Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनसमस्या निवारण शिविरों से साकार हो रहा सुशासन, शिविरों से संवर रही जरूरतमंदों की राह............NN81



*-संकट की घड़ी में श्रीमती शिलाबाई को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से मिली सीधी सहायता*


25 मई 2026/ जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के सुलभ क्रियान्वयन के लिए निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक तत्परता और जनसेवा की इसी कड़ी में, विगत 22 मई को जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम बेलौदी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बना। ग्राम बेलौदी में आयोजित इस शिविर में पहुंची ग्राम नागपुरा की निवासी श्रीमती शिलाबाई को ’राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना’ के तहत ₹20,000 की सहायता राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की गई, जो उनके परिवार के लिए एक बड़ा संबल साबित हुई है।

   श्रीमती शिलाबाई के पति स्वर्गीय  भूषण लाल के आकस्मिक निधन के बाद, पांच बच्चों (चार बेटियां और एक बेटा) के पालन-पोषण तथा उनके बेहतर भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। सीमित आर्थिक संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के कारण उन्हें निरंतर गंभीर संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में, जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से प्राप्त हुई यह सहायता राशि उनके लिए केवल एक वित्तीय सहयोग नहीं, बल्कि संकट के समय में प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया एक ठोस और विश्वसनीय प्रशासनिक संबल है। इस त्वरित सहायता के लिए शासन और जिला प्रशासन के प्रति औपचारिक आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती शिलाबाई ने कहा कि ’यह योजना उनके परिवार के लिए बेहद संवेदनशील समय में बड़ी राहत लेकर आई है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ के तहत आयोजित ये शिविर अंतिम छोर के व्यक्तियों तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लोक-कल्याण के उद्देश्यों को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं।

अनिल जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes