Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकारी योजनाएं : रणजीत देशमुख .............NN81



 भाजपा नेता रणजीत देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम लोगों का विश्वास जीता है और अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। वह निमगांव-देवपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन तथा नांदूरशिंगोटे-देवपुर मंडल कार्यकारिणी चयन कार्यक्रम में बोल रहे थे।


देशमुख ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार होने से गांवों के विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। संगठन को और मजबूत बनाते हुए प्रत्येक नागरिक तक पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान (एसआईआर) में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


इस अवसर पर भाजपा नेता उदय सांगळे ने बूथ स्तर पर नियुक्त कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना चाहिए।

कार्यक्रम में नांदूरशिंगोटे-देवपुर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। उपाध्यक्ष पद पर जालिंदर थोरात, अनिल गुरुळे, संदीप आव्हाड एवं गणेश चित्ते तथा महामंत्री पद पर निवृत्ती सापनर का चयन किया गया।

 संवाददाता  नवनाथ आव्हाड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes