Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जैन समाज में आक्रोश, कल विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन। ..............NN81


संपूर्ण भारत वर्ष के जैन समाज में जैन साधु-संतों पर लगातार हो रहे हमलों एवं दुर्घटनाओं को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में रामगढ़ जैन समाज द्वारा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर कल उपखंड कार्यालय रामगढ़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जैन समाज का कहना है कि आए दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जैन साधु-संतों को निशाना बनाकर पैदल विहार के दौरान उन पर हमले किए जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दुखद घटना ने पूरे जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें कार द्वारा टक्कर मारकर दो जैन साध्वियों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसे मध्यप्रदेश पुलिस ने पीछा कर जबलपुर में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुलजिम चालक का नाम राशीद अहमद अली बताया गया है तथा कार नंबर MH 49 CD 8309 बताया गया है।

जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन ने बताया कि जैन समाज इस दुखद घटना से अत्यंत व्यथित एवं आक्रोशित है। समाज की भावना है कि विहाररत साधु-संतों की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा ठोस एवं स्थायी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जैन संत पूर्ण अहिंसा, त्याग एवं पैदल विहार का जीवन व्यतीत करते हैं तथा किसी प्रकार की सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग नहीं करते, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन ने बताया कि कल दिनाक 25 मई को प्रात 9:30 बजे हंस मैरिज होम रामगढ़ से मुख्य बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला जायेगा एवम उपखंड अधिकारी रामगढ़ के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा । जिसमे प्रमुख रूप से रीवा दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष SIT अथवा न्यायिक जांच करवाने, सभी CCTV एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा विहाररत संतों के लिए “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने की मांग की जाएगी।

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाए जाने, विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण एवं प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी मांग की जाएगी।जैन समाज रामगढ़ की मंदिर में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सर्वसमिति से  निर्णय लिया गया कि साधु संतों की सुरक्षा और आए दिन इस तरह की घटनाओं के लिए विरोध प्रदर्शन और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मांग की जाएगी । कल विरोध प्रदर्शन में सभी महिलाएं पुरुष बच्चे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे । 

 इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष रघुवर दयाल जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद,  संरक्षक कौशल किशोर जैन, प्रदीप मित्तल, संभव जैन एडवोकेट मोहित जैन, प्रांशु जैन, अमन जैन, संदीप जैन,  राकेश जैन सतीश जैन ,राजेश जैन, सहित जैन समाज के सदस्य मौजूद रहे ।

श्रुति मति माताजी , उपशममति माताजी  , दुर्घटना स्थान रीवा मध्य प्रदेश मुलजिम गिरफ्तार जबलपुर से

अमित भारद्वाज


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes