Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तहसील गढ़बोर में राजस्व न्यायालय संबंधी कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया।..........NN81





 दिनांक 19 मई 2026 को उपखंड अधिकारी महोदया, कुंभलगढ़ के आदेशों की पालना में तहसील गढ़बोर में राजस्व न्यायालय संबंधी कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कर कुल 30 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।


कैंप में एक महत्वपूर्ण प्रकरण ग्राम बामणिया से संबंधित था, जिसमें श्री भोलीराम पिता स्व. स्वरूप राम बलाई निवासी डूंगर जी का गुड़ा का नाम लगभग 40 वर्ष पूर्व राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटिवश “केसाराम” दर्ज हो गया था। उक्त प्रकरण की सुनवाई कर आज राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन करते हुए सही नाम “भोलीराम” दर्ज किया गया।


कैंप के माध्यम से आमजन को त्वरित न्याय एवं राजस्व रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं के समाधान का लाभ प्राप्त हुआ। उपखंड अधिकारी महोदया द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कैंप आयोजित किए जाने की बात कही गई।


 मीठालाल गुर्जर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes