बालाघाट जिले की बैहर तहसील अंतर्गत गढ़ी क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार में बिना अनुमति नलकूप खनन किए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। आज दिनांक 07 मई 2026 को बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर राजस्व एवं प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान बिना वैधानिक अनुमति के संचालित की जा रही बोरवेल मशीन को जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा मशीन को जप्त कर पुलिस थाना गढ़ी परिसर में खड़ा कराया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति नलकूप खनन करना नियम विरुद्ध है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि नलकूप खनन से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा शासन के नियमों का पालन करें।
खेमराज सिंह बनाफरे
