Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दढ़ियाल गांव में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई।.......NN81


 युवक रात में बारात देखने गया था, लेकिन सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला।


 परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।


घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।


 मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes