समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं। प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे और फिटनेस व बिजनेस क्षेत्र में सक्रिय माने जाते थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पति-पत्नी के बीच मतभेद और पारिवारिक तनाव की चर्चाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल परिवार या प्रशासन की ओर से मृत्यु के कारण पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
संवाददाता-विवेक लवानिया
