प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में मुंबई आगरा रोड पर किसानों की समस्याओं को लेकर 7 मई को ए बी रोड पर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
इंदौर जिले का आंदोलन पीतांबर चौराहा अब रोड पर होगा इस आंदोलन में किसानों की फसल गेहूं का समर्थन मूल्य पर समय पर नहीं तोलना, आलू, प्याज, लहसन के बाजार में भाव नहीं मिलने, और किसानों की समय पर फसल नहीं खरीदी जाने के कारण सोसायटियों में डिफाल्टर होने और पूरे वर्ष का ब्याज लगने, ई टोकन के नाम पर कम खाद वितरण करना आदि के कमर्शियल गैस टंकी पर 993 बढ़ाना 5 किलो की छोटी गैस की टंकी पर 255 रुपए बढ़ाना इसी के साथ बेताहसा महंगाई के खिलाफ मुद्दों को उठाया जाएगा।
इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े जी के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में देपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। बैठक में ग्राम पंचायत अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेतागणों ने भाग लिया।
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से 500 ट्रैक्टर के साथ हजारों किसान इस आंदोलन में शामिल होंगे। और अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देपालपुर विधानसभा प्रभारी मनोजसिंह गौतम और ऋतुराजसिंह चौहान 3-4 मई को मंडलम स्तर पर कांग्रेड कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के नेतृत्व में किसानों के हक की इस लड़ाई को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसानो की समस्याओं को हल करने पर मजबूर करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन देपालपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बड़वाया ने किया और आभार देपालपुर नगर वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप खेर ने माना इस अवसर पर इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष, मोती सिंह पटेल उमराव से ही मौर्य इंदौर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव दौलत पटेल आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिलोटिया श्रीमति साईं बेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन चौधरी सुनेर सिंह सोलंकी, सत्यनारायण जाट, मलिक खान लक्ष्मण तोतला पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मजीद खान, पार्षद जितेंद्र सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह सोलंकी निराला डागर,बाबू सिंह पटेल, राजीव यादव ,नरेंद्र मकवाना, देवनारायण चौधरी,भगत सिंह मंडलोई दिनेश नागर, सुरेश यादव, मुकेश पटेल, कृपाराम सोलंकी मिथिलेश जोशी, आजम खान, जगदीश भावसार, देवकरण गुर्जर, यशवंत राठोर, निलेश पवार, जीतू दरबार, शेर देसाई, घनश्याम सरपंच ,अर्जुन खत्री, मोहन गुर्जर,राजेश परमार, सत्यनारायण शर्मा,धर्मेंद्र गुर्जर पंकज पटेल, सीताराम सरपंच अमर सिंह नगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए
संवाददाता,, दरबार सिंह ठाकुर
