Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं..............NN81



थाना फतेहपुर सीकरी को अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.05.2026 को अभियुक्त कासिम उर्फ मिर्ची पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला तालाब कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार (मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल) किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा घटना में अपने एक अन्य साथी के बारे में भी बताया गया । घटना में फरार अन्य अभियुक्त की तलाश टीमों द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जैसे जघन्य अपराध में पूर्व में भी जेल जा चुका है। 


संवाददाता - विवेक लवानिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes