Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उतई सीमा से लगे पुरई क्षेत्र के 60 से अधिक परिवारों ने नगर पंचायत में शामिल करने की उठाई मांग.,..........NN81



एतद् द्वारा अवगत कराया जाता है कि नगर पंचायत उतई सीमा क्षेत्र से लगे ग्राम पुरई के लगभग 60 से 70 परिवार पिछले 25 से 30 वर्षों से वार्ड क्रमांक 11 आदर्श नगर पंचायत उतई से लगे ग्राम पुरई सीमा क्षेत्र में निवासरत हैं। उक्त परिवारों के आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज नगर पंचायत उतई क्षेत्र के बने हुए हैं।

किन्तु इन परिवारों का निवास क्षेत्र राजस्व अभिलेखों में ग्राम पंचायत पुरई अंतर्गत दर्ज होने के कारण इन्हें किसी भी प्रकार की शासकीय योजना एवं मूलभूत सुविधाओं का समुचित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त परिवारों द्वारा बताया गया कि उनका निवास क्षेत्र नगर पंचायत उतई की सीमा से लगा हुआ है, जबकि ग्राम पुरई लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही इन परिवारों के अधिकांश मूलभूत दस्तावेज नगर पंचायत उतई में ही निर्मित हैं, जिससे उनका सामाजिक एवं प्रशासनिक जुड़ाव भी नगर पंचायत उतई से बना हुआ है।

इसी संबंध में उक्त परिवारों द्वारा माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर निवासरत राजस्व क्षेत्र को नगर पंचायत उतई में सम्मिलित किए जाने की मांग की गई है, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हो सके।

गोपेश साहू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes