Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साहिबगंज: मिर्जाचौकी पुलिस ने कांड संख्या 45/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद इस्लाम को भेजा जेल.........NN81


मिर्जाचौकी (साहिबगंज)..स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 45/2026 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इस्लाम (उम्र 35 वर्ष) पिता मोहम्मद सैफुद्दीन अंसारी, मूल रूप से गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के ग्राम खंजरीचक मोमिनटोला (बुधवाचक) का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मिर्जाचौकी थाने में मामला दर्ज था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई और चिकित्सीय जांच पूरी करने के बाद अभियुक्त को साहिबगंज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

आकाश कुमार भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes