Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: चतरा मंडल में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण की मांग को लेकर महिलाओं ने भरी हुंकार, रामगढ़ और डोमरिया में निकाला गया आक्रोश मार्च....................NN81



चतरा मंडल के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ और डोमरिया क्षेत्र में शनिवार का दिन नारी शक्ति के नाम रहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित एक भव्य आक्रोश रैली के माध्यम से महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) को अविलंब धरातल पर उतारने की पुरजोर मांग की है। इस दौरान पूरा क्षेत्र महिलाओं के नारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया ।


 *नीति निर्धारण में महिलाओं की सहभागिता पर जोर* 

रैली का नेतृत्व कर रहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किरण त्रिपाठी ने इस विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि "इस अधिनियम के पूर्णतः लागू होने के बाद, देश की सर्वोच्च विधायिका लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इससे न केवल उनकी संख्या बढ़ेगी, बल्कि देश की नीति निर्माण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में उनकी निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी ।"

 

*सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक निर्णायक कदम* 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा चतरा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने कहा कि महिलाओं की यह बढ़ती सक्रियता और भागीदारी सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनके वाजिब अधिकार दिलाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर संकल्पित और प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहन बिंद ने इस आंदोलन को महिला हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया ।

 

*रैली में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* 

इस अवसर पर पार्टी की महिला शक्ति के साथ-साथ कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली में प्रमुख रूप से सोमवती, मंडल उपाध्यक्ष मोहन बिंद, भाजपा बूथ अध्यक्ष (पडरी कलां) सुजीत कुमार, सतीश सिंह, प्रदुमन बिंद, डोमरिया के सेक्टर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं


संवाददाता अखिलेश कुमार गुप्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes