Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर, 25 हितग्राहियों को पी एम आवास की मिली चाबी...............NN81


राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरंदाबेड़ा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया।


शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मानकु राम नेताम, श्री झाड़ीराम सलाम, जिला पंचायत सदस्य श्री जयलाल नाग, जनपद सदस्य श्री निर्मल नाग, श्रीमती रामबती नेताम, श्री जुगधर मरावी, श्री सुकड़ूराम मंडावी, सरपंच श्री मंगलूराम नाग सहित अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 31 बी-1 खसरा, 02 निवास प्रमाण पत्र तथा 23 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए।


समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राईसाइकिल, 05 श्रवण यंत्र एवं 01 वॉकर वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड एवं 05 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 03 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 14 पौधों का वितरण किया।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की पहल की सराहना की।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes