Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पूज्य जिनकीर्ति श्री जी म.सा. का 25वां दीक्षा दिवस श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाया.........NN81



झारड़ा। परम पूज्य मातृ हृदया अमित गुणा श्री जी मा.सा. की प्रशिष्या एवं परम पूज्य अमिझरा श्री जी म.सा. की शिष्या पूज्य जिनकीर्ति श्री जी म.सा. का 25वां दीक्षा दिवस झारड़ा नगर में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। 


दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञान शिविर में छोटे बालक-बालिकाओं को जैन धर्म के संस्कार, नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं जीवन में ज्ञान के महत्व के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी गई। शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए धार्मिक प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से ज्ञान के उपकरण, शैक्षणिक सामग्री एवं उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार एवं शिक्षा से जोड़ना है, ताकि बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पूज्य जिनकीर्ति श्री जी म.सा. के त्याग, तपस्या एवं धर्म साधना के 25 वर्षों की सराहना करते हुए उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समाजजनों ने उनके उत्तम जीवन मूल्यों एवं सेवा भावना को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ पूज्य साध्वीश्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जानकारी सुनील जैन रामसना ने दी

 संवाददाता

प्रदीप बैरागी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes