Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय सेना में 18 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सैवानिवृत्त होने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह..............



 ग्राम रानी बडौद के पूर्व सरपंच श्री कुमेर सिंह मेवाड़ के भाई श्री दिलीप सिंह मेवाड़ के सुपुत्र हवलदार श्री दीवान सिंह मेवाड़ के भारतीय सेना में 18 वर्षों की गौरवशाली एवं अमूल्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर दिनांक 2 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 09:00 बजे रेलवे स्टेशन अकोदिया से भव्य चल समारोह (तिरंगा यात्रा) प्रारंभ होगी।

चल समारोह का मार्ग इस प्रकार रहेगा: रेलवे स्टेशन अकोदिया → टप्पा चौराहा → महाराणा प्रताप बस स्टैंड चौराहा (यहाँ महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण) → कंगन बाजार चौराहा → एसबीआई रोड → जाटपुरा → रेलवे फाटक → ग्राम रानी बडौद → इलाई माता मंदिर → बागवाले हनुमान मंदिर →से निवास स्थल रानी बडौद पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात सहभोज (भोजन प्रसादी) का भी आयोजन रहेगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।

आप सभी सादर आमंत्रित

संवाददाता समीर अली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes