Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम में अधिक मास में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, -17 मई से 15 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम, -सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक सम्पन्न .......NN81



अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर नगर में स्थित हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 17 मई से 15 जून 2026 तक विविध धार्मिक सेवा-सुमिरन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि आज रविवार को सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक सम्पन्न हुई। पूरे महीने भक्तिमय वातावरण में पूजा-पाठ, यज्ञ, कथा और सत्संग होंगे। प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक पूजा एवं विष्णु यज्ञ हवन किया जाएगा। साथ ही श्री हरि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गीता पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, अन्नपूर्णा स्त्रोत, श्रीयंत्र पूजन, श्रीसुक्त पाठ, गोपाल सहस्त्रनाम, महामृत्युंजय जाप, कनकधारा स्त्रोत पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से होंगे। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा आयोजन के बाद सांय 6:15 बजे आरती, गंगा आरती एवं सामूहिक हरि नाम संकीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। कथा श्रृंखला के तहत 17 से 25 मई तक श्रीराम कथा- डॉ. स्वामी शिवचंद्रदास जी की अमृतमयी वाणी से होगी, 26 से 30 मई तक भक्तमाल कथा-जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ की अमृतमयी वाणी से होगी, फिर 1 से 7 जून तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा- स्वामी अशोकानंद जी महाराज की अमृतमयी वाणी से होगी तथा 8 से 14 जून तक शिव पुराण कथा- डॉ. स्वामी निर्मलदास जी की अमृतमयी वाणी से आयोजन किया जाएगा। 15 जून को संत समागम, यज्ञ पूर्णाहुति, समस्त पाठ पारायण की पूर्णाहुति, गंगा आरती एवं रामधुनी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पूरे अधिक मास में कल्पवृक्ष पूजन, गौ सेवा, अन्न क्षेत्र और जल सेवा जैसे सेवा प्रकल्प भी संचालित किए जाएंगे। यह आयोजन सनातन सेवा समिति एवं हरि शेवा भक्त मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। 31 मई 2026 रविवार को तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान संत मायाराम, संत गोविन्द राम उपस्थित थे। वहीं बैठक में सनातन पुरुषोत्तम महोत्सव सेवा समिति के सुरेश गोयल, रविंद्र जाजू, गंगाराम पेशवानी, हनुमान अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, राजू केशवानी, चंद्रप्रकाश सिसोदिया, डॉ. गिरीश दत्ता, कमल वेशनानी, मनीष सबदानी, चंद्रप्रकाश संगतानी, रुकमणी सखरानी, सुनीता नानकानी, वर्षा टिकयानी, पल्लवी वच्छानी, लक्षिता जगत्यानी, उषा मोरयानी, शोभा आवतानी, निकिता टिकयानी, वर्षा सखरानी, लता लखवानी सहित विभिन्न सर्व हिन्दू सनातन समाज के लोगो ने कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य में अपना नाम लिखवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes