Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रात 11 बजे से हाइवे के बीच में पलटा ट्रक, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई। ..........NN81

“गोंदिया जिले के गोरेगांव क्षेत्र में देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में पलट गया। हादसे के बाद से ट्रक वहीं पड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को रात में ही दे दी गई थी, लेकिन कई घंटों बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ना तो ट्रक हटाने की व्यवस्था की गई और ना ही सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है और हादसा हुआ सामने से एक बस आ रही थी लेकिन बस के ड्राइवर को ट्रक नहीं दिखा । उसी कारण बस ड्राइवर ने बस मोड़ी और बस जाके रोड के नीचे गिर गई। उसमें एक व्यक्ती की मौत हो गई और यात्री जख्मी हैं।लोगो का कहना हैं कि रात में ही अगर कोई करवाई की जाती तो यह हादसा नहीं होता। 

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।      

संवाददाता:*चंद्रसेन येळे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes