संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संस्था धर्मादा धर्मशाला, बारां में होगा।
रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि मातृत्व पोषण किट वितरण कार्यक्रम सायं 5 बजे से शुरू होगा।
संस्था के हरीश नागर मंडोला, कपिल यादव एवं हरिनारायण नागर ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त की कमी को दूर करना तथा
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को 11 किलो का मातृत्व पोषण किट वितरित किया जाएगा, जिससे "स्वस्थ माँ-स्वस्थ शिशु" की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।
संस्था पदाधिकारियों ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं भामाशाहों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने और इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में एडवोकेट ऋतु बत्रा (मातृत्व पोषण किट प्रभारी), अंकुर गुप्ता, वरुण अजमेरा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
संदेशः
"रक्तदान महादान- एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की मुस्कान"
हेमंत यादव
