Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान: रॉयल हाईट्स स्कूल जीरापुर में UKG विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह संपन्न - NN81



लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।           

रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरापुर में कक्षा UKG के विद्यार्थियों द्वारा प्री-स्कूल की तीन वर्षीय शैक्षणिक अवधि पूर्ण करने पर भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालक रणधीर सिंह, संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह एवं प्राचार्य शैलेंद्र जोशी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्री-स्कूल ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नन्हें विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया।

इस अवसर पर संस्था संचालक रणधीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत आधारशिला है। प्री-स्कूल स्तर पर दी गई शिक्षा बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से भी समृद्ध करना है, ताकि वे भविष्य में एक श्रेष्ठ नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र जोशी, प्री-स्कूल इंचार्ज शैलजा राठौड़ सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes