संवाददाता - विवेक लवानिया
थाना खेरागढ़ क्षेत्रांतर्गत नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले अभियुक्त को थाना खेरागढ़ पुलिस एवं सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्यवाही की गई।
प्रकरण का विवरण:
दिनांक 09.04.2026 को वादी द्वारा थाना खेरागढ़ पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना खेरागढ़ पर मु0अ0सं0 62/2026, धारा 137(ख) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 11.04.2026 को थाना खेरागढ़ एवं सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृत/पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मोहब्बत पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम महुआखेड़ा, थाना खेरागढ़, आगरा।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 62/2026, धारा 137(ख) बीएनएस, थाना खेरागढ़, कमिश्नरेट आगरा।
