संवाददाता
प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा
जिला उज्जैन मध्य प्रदेश
झारड़ा नगर में चैत्र पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के कांटे वाले श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का आकर्षक श्रंगार किया गया एवं फूलों की माला से एवं लाइट डेकोरेशन से मंदिर को सजाया गया तत्पश्चात श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज बग्गी पर विराजित होकर पूरे नगर का हाल चाल जानने के लिए पूरे नगर भ्रमण कर पुनः श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुंचकर महा आरती पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा कर महाप्रसाद का वितरण किया लोगों ने जगह-जगह पुष्प माला एवं पुष्प से चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया उसी प्रकार श्री पावठिया हनुमान मंदिर एवं श्री बड़े राम मंदिर परिसर में विराजित हनुमान मंदिर एवं श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में विराजित हनुमान मंदिर मैं हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार कर महा आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया
