Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम गति शक्ति, स्टोर परचेज रूल एवं स्टार्टअप पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित .....NN81

 


कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से पीएम गति शक्ति, स्टोर परचेज रूल (भंडार क्रय नियम) एवं स्टार्टअप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त विभागों के अधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उद्योग संचालनालय रायपुर से आईं श्रीमती मौसमी राहा, उप संचालक एवं सुश्री कुमुद मिश्रा, सहायक संचालक द्वारा पीएम गति शक्ति एवं स्टोर परचेज रूल भंडार क्रय नियम की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं श्रीमती प्रीति खंडेलवाल द्वारा स्टार्टअप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।


कार्यशाला में शासकीय खरीदी की प्रक्रिया, GeM Portal के माध्यम से क्रय, वित्तीय अधिकारों तथा खरीदी में होने वाली सामान्य त्रुटियों के संबंध में अधिकारियों को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमों की सही जानकारी से शासकीय खरीदी अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनेगी। इस जागरूकता कार्यक्रम से विभागीय अधिकारियों को GeM Portal के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने और त्रुटिरहित कार्य संपादन में सुविधा मिलेगी।‌

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes