मथुरा।भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह जनता पार्टी के विघटन के बाद पूर्व जनसंघ के सदस्यों द्वारा एक नई पार्टी के रूप में गठित की गई थी। गोकुल विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राज्य सभा सांसद चौ तेजवीर सिंह सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गांव/बस्ती चलो अभियान का आयोजन होगा. इसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्य से लेकर ऊपर स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे और गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क, उनका सम्मान, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, लाभार्थियों से जनसंपर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं इनको जन जन तक पहुंचाना होगा।
कार्यक्रम के पश्चात पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण भी किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी सप्ताह के अंतराल में चलने वाले स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम जिले के तीनों विधानसभाओं के मंडलों के सभी बूथों पर होंगे, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चेतन स्वरूप पाराशर, हिन्दू वादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी,महानगर अध्यक्ष राजू यादव,भाजपा जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी,आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, अजय परखम, अनिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा,जिला कार्यकारणी सदस्य केरन सिंह रावत सहित मंडल अध्यक्ष और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशल संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया।
