Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रत्येक नागरिक सौभाग्यशाली, जो देश का स्वर्णिम काल व मोदी जी का सशक्त नेतृत्व देख रहा है - जिलाध्यक्ष ओम मालवीय - NN81





जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

 रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

 लोकेशन सुसनेर 

सुसनेर। भाजपा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026" अंतर्गत सोमवार को सुसनेर मंडल के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई। उपस्थित अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक द्वय बद्रीलाल सोनी, राणा विक्रम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं सुसनेर मंडल प्रभारी आभा अरोड़ा चोपड़ा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष डॉ गजेंद्रसिंह चंद्रावत, जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वेदप्रकाश भट्ट, मांगीलाल सोनी व महेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, प्रशिक्षण प्रभारी भूपेंद्र शास्त्री, मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुख़र्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पार्टी का ध्वजारोहण कर की गई। अतिथियों का स्वागत व सामुहिक वन्देमातरम का गान हुआ। मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने केंद्र सरकार की योजना एवं उनके क्रियान्वयन विषय पर प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता और देश मे रहने वाला प्रत्येक नागरिक सौभाग्यशाली है, क्योंकि वह इस देश का स्वर्णिम काल व नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व देख रहा है। जो इस संगठन को गढ़ने वाली पीढ़ियों नही देख पाई। जब देश को आज़ादी मिली उसके बाद जो कांग्रेस सरकार बनी उसने स्वर्ग कहने जाने कश्मीर को धारा 370 लगाकर कलंक लगाने का काम किया। वहां का प्रधान और निशान अलग होता था। उस कलंक को मिटाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। हमारे श्रद्धा का केंद्र रामलला का भव्य मंदिर बनने का काम भाजपा ने किया। वहीं प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने कहा कि देश आज विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा ने कहा कि दुनिया के सभी देश आपस मे लड़ रहे और हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे है। भारत एक ऐसी भूमि है जहाँ सभी धर्मों के लोग सुरक्षित है। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान 38 हजार बच्चे की ऑपरेशन गंगा के तहत घर वापसी हुई। सूडान में ऑपरेशन सिंदूर और अब चल रहे युद्व में ऑपरेशन कावेरी से नागरिक सुरक्षित लौटे। भाजपा नेता उदय सिंह यादव ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। शिविर की भूमिका मण्डल प्रभारी आभा अरोड़ा चोपड़ा ने रखी। संचालन महामंत्री लखन सेन ने किया। अतिथियों का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा विष्णु भावसार, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, कालुसिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया। इन अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 5 सत्र हुए पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने भी विभिन्न विषयों पर सम्बोधित किया। समापन मंगलवार को होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes