Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बामौर रेंज का निरीक्षण, विभिन्न कार्यों की समीक्षा । NN81



लोकेशन - गरौठा 

संवाददाता - संजय रिछारिया 

आज  मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन, झांसी एच.वी. गिरिश द्वारा बामौर रेंज (गरौठा) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रभागीय वनाधिकारी, झांसी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, मऊरानीपुर भी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेंज क्षेत्र में संचालित मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रगति, पौधों की स्थिति एवं संरक्षण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। नर्सरियों में तैयार किए जा रहे पौधों की गुणवत्ता एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन करते हुए सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मुख्य वन संरक्षक ने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मृदा एवं जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे कार्य पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


इस दौरान बामौर रेंज (गरौठा) के क्षेत्रीय वनाधिकारी ए.पी. सिंह बुंदेला  ने कहा कि हम फलदार वृक्षों के साथ साथ सफेद चंदन के पौधों का रोपण करेंगे । इसी दौरान समस्त वन विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद कर्मचारियों से संवाद कर कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes