मुए थाई (मार्शल आर्ट) की उभरती खिलाड़ी रिंकी सुखानी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। रिंकी ने हाल ही में आयोजित 7वीं UMAI नेशनल सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप 2026 में 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद अब रिंकी सुखानी का चयन मुए थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026, कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आवश्यक खर्च को देखते हुए समाज के विभिन्न ट्रस्ट एवं संस्थाओं ने आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
प्राप्त सहयोग राशि इस
प्रकार है—
अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट: ₹50,000
हंसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट: ₹20,000
हरिशेवा धर्मशाला ट्रस्ट: ₹30,000
इस प्रकार कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि रिंकी सुखानी को प्रदान की गई, जो उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने रिंकी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रिंकी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सहयोग मिलना आवश्यक है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
समाज का यह सहयोग रिंकी के लिए प्रेरणा बनकर उनके हौसले को और मजबूत करेगा।
