Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां ........NN81



*कोंडागांव, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में “ज्ञान भारतम् अभियान” के अंतर्गत पांडुलिपि (हस्तलिखित ग्रंथ) सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा आज ग्राम बड़े कनेरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने ग्राम बड़े कनेरा निवासी श्री रामूराम यादव के घर पर पहुंचकर लगभग 150 वर्ष पुरानी उड़िया भाषा में लिखित लगभग 08 प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कराया। उन्होंने श्री यादव से इन पांडुलिपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें वर्षों से सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए सराहना की।


कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध हों, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को अवश्य दें, ताकि उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भारत शासन की इस महत्वपूर्ण पहल “ज्ञान भारतम् अभियान” में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।


उल्लेखनीय है कि “ज्ञान भारतम् अभियान” भारत सरकार की एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश की प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं ज्ञान-विज्ञान के रूप में पुनर्जीवन करना है। इस अवसर पर ज्ञान भारतम मिशन के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, सरपंच श्री प्रकाश चुरगिया सहित ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes