डिंडोरी जिले के मेहंदवानी मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पंचायतों में अक्सर ताला लटका होता है आए दिन मीडिया के माध्यम से यह मामला शासन प्रशासन के सामने रखा जाता है ओर इन लापरवाह कर्मचारीयो के ऊपर आज तक किसी प्रकार की कठोर कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते सचिव सरपंचों को खुली आजादी मिल रही है यह आजादी ग्रामीणों के लिए परेशानी बनती जाएगी है और तो और चौक चौराहों में यह चर्चाएं तेज हो गई है जब जनपद में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ही एसे लापरवाह कर्मचारियों को पालने के झूले में झूला रहे है तो आखिर कार्यवाही करेगा कौन बात सही भी है
जब चौपट राजा होगा तो अंधेर नगरी स्वाभाविक बात है
ताजा मामला मेहंदवानी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजपुर का है जहां लगभग 12 बजे भी पंचायत भवन में ताला लटका रहा है वही ग्रामीणों में सरपंच सचिवों का इतना दहशत है कि कैमरा के सामने कुछ भी कहने से ग्रामीण डर रहे है अपना नाम पता गुप्त रखने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन सूरजपुरा पंचायत में ताला लटका होता है नहीं यहां कोई सचिव रहते न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी कभी कभी तो पंचायत चपरासी के भरोसे ही पंचायत का कारोबार रहता है
अब देखना यह होगा क्या जनपद में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने पद का उपयोग कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते है जिस से लापरवाही करने वाले अधिकारीयो में सुधार आ सके या मिली भगत कर दोषियों को देते रहेंगे खुल्ला संरक्षण यह तो अपने आप में बड़ा सवाल है
संवाददाता आरिफ रजा
