Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट द्वारा दो दिवसीय विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न - NN81



भीलवाड़ा = श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। तेरस की पूर्व संध्या पर सांगानेर स्थित महेश भवन में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति में लीन होकर हनुमानजी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम संयोजक अशोक चेचाणी ने बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन राष्ट्रीय संत पं. मिथिलेश नागर द्वारा किया गया। भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि के बीच पूरा परिसर रामभक्ति से गूंज उठा। तथा इसी दौरान उन्होंने युवाओं व बेटियों को संदेश देते हुए राष्ट्र की भावना जागृत करने का आह्वान किया और लव जिहाद वह सोशल मीडिया पर बोलते हुए कहा कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप किसी को भी फॉलो नहीं करें जब तक आप उसको एवं उसके परिवार को नहीं जानते हो जिससे कि भविष्य में किसी भी होने वाली मुश्किलों से बचा जा सके। वही सवेरे महेश भवन परिसर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर की निशुल्क जांच की जाकर वहीं चिकित्सा कर्मियों विभिन्न प्रकार के मरीजों की जांच की जाकर सैकड़ो लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराकर लाभांवित किया गया तथा बाद में चारभुजानाथ भगवान की प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से कार्यक्रम का लाभ उठाया। इस दौरान समिति के सदस्यगण, भक्तगण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes