संवाददाता - विवेक लवानिया
सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने का वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा आदरणीय महानुभाव के प्रति जातिगत टिप्पणी करने, गाली-गलौज करने व धमकी देने का कृत्य किया गया है, जिससे जनमानस में आक्रोश व्याप्त था।
स्थानीय स्तर पर पहचान के उपरांत उक्त व्यक्ति का नाम अजीत चौधरी सौरवरिया पुत्र सौदान सिंह, निवासी थाना क्षेत्र फतेहपुर सीकरी, आगरा ज्ञात हुआ।
प्रकरण में थाना फतेहपुर सीकरी पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम का विवरण:
प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्दवीर सिंह, थाना फतेहपुर सीकरी, कमिश्नरेट आगरा
उ0नि0 उदयवीर सिंह, थाना फतेहपुर सीकरी, कमिश्नरेट आगरा
हे0कां0 मोहसिन सोलंकी, थाना फतेहपुर सीकरी, कमिश्नरेट आगरा।
