इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, राउटर, DASC डिवाइस, नगदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। साथ ही एक वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से GST में धोखाधड़ी कर रहा था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
👉 पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
विकास श्रीवास्तव
