लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर- नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे अजय कश्यप घर पर खाना खा रहा था, तभी उसके बड़े भाई संजय कश्यप के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर संजय कश्यप ने अजय कश्यप के गर्दन पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
हमले में अजय कश्यप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घायल बेटे को लहूलुहान हालत में देखकर मां ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
की मदद से अजय को छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 118(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
