Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पोहरी जेल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित: बंदियों को दी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी .......NN81



पोहरी। जेलर सौरभ वर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को पोहरी जेल प्रांगण में एक नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर कार्यरत विकास संवाद समिति के अजय यादव के सहयोग और विधिक सहायता से पी.एल.वी. आकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान जेल में बंद कैदियों को नशे से होने वाले घातक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत बंदियों को शराब, ड्रग्स, गांजा, ब्राउन शुगर, तंबाकू, सिगरेट और गुटखे जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी गई और इनके सेवन से शरीर व परिवार पर होने वाले आर्थिक व शारीरिक नुकसानों के प्रति सचेत किया गया।

इस अवसर पर सभी बंदियों को समझाइश दी गई कि वे अपराध और नशे की दुनिया का त्याग करें, ताकि रिहा होने के बाद वे एक अच्छा जीवन जी सकें और उन्हें दोबारा जेल न आना पड़े। कार्यक्रम के अंत में विकास संवाद समिति की ओर से बंदियों के लिए स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया।

नितिन राजपूत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes