Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का जन्मदिवस भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया - NN81



रिपोर्टर--मदनलाल बर्मन 

उमरिया। हिमाद्री सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय एवं विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर इसे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीना कैलाश सिंह अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद के निज निवास पहुंचीं और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा कार्यालय में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes