धनेश्वर साहू ब्यूरो चीफ शक्ति छत्तीसगढ़
जैजैपुर एव ओडेकेरा के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का एक नया द्वार खुलता नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र-छात्राएं अब धरोहर द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर की ओर रुख कर रहे हैं।
धरोहर निशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन विद्या के देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर सभी अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना करने के पश्चात किया गया जिसमें धरोहर के संस्थापक माननीय जे पी पुष्प डाइट पेंड्रा के प्राचार्य धरोहर के बारे में जानकारी छात्रों को दिया । आने वाली समय में हर इंसान को रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता महसूस होती है आज यदि आप धरोहर में निशुल्क शिक्षा लेंगे तो यह सभी पूर्ति आपको मिल जाएगी और आपके जीवन के साथ आपके परिवार सुख में रहेगा। मुख्य अतिथि नंदलाल साहू प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर ने कहा कि हमारे डाइट के प्राचार्य जे पी पुष्प हमें सही मार्गदर्शन दे रहे हैं आज जो हमारा विद्यालय है वीरान हो गया था पुनः उनके आने पर खिल जाएगा और सभी क्षेत्र के बच्चों को रोजगार के लिए मार्गदर्शन देते रहेंगे यह धरोहर उन सभी छात्रों के भविष्य के लिए आज उद्घाटन के तौर पर खोला जा रहा है । वरिष्ठ पत्रकार एवं धरोहर के संरक्षक धनेश्वर साहू अध्यक्षीय उद्बोधन में यह बताया कि छत्रपति शाहूजी की देन है जिनके वजह से आज हम इस मंच में खड़े हुए हैं और हमें बोलने का अधिकार मिल रहा है आज साहू जी नहीं होते तो हम बोल नहीं पाते न विद्या अध्ययन नसीब नहीं होती उन्होंने विस्तार से अपनी बात को रखी ,एस आर चन्द्रा पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर ,दीपचंद अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर एवं काशीराम चंद्रा संचालक संस्कार सेंट्रल स्कूल जैजैपुर के अतिथि में उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के संचालक विजय कुमार यादव प्राचार्य जी एस सी स्कूल जैजैपुर ने किया।वही ओडेकेरा धरोहर निशुल्क कोचिंग सेंटर में भी मुख्य अतिथि श्रीमती शिव कुमारी लहरे सरपंच ,अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडेकेरा प्राचार्य पी एस कश्यप , विशिष्ट अतिथि शक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती चन्द्रा ,पूर्व सरपंच छोटेलाल भारद्वाज ,बालेश्वर चन्द्रा ,पुष्पेंद्र चन्द्रा ,श्रीमती सुशीला चंद्रा सभापति जनपद पंचायत जैजैपुर , पुष्पेंद्र चन्द्रा ,शंकर लाल धीरहे ,रहमतुल्ला खान भास्कर चंद्रा ,खगेश चंद्रा के साथ विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
धरोहर निशुल्क कोचिंग सेंटर
उन विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाएगी, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
विद्यार्थियों को इस पहल से उन्हें न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वहीं अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इस निशुल्क से शिक्षा से रोटी ,कपड़ा और मकान की भी पूर्ति होगी तथा आने वाले समय में इन छात्रों का जीवन भविष्य में उज्जवल दिखाइ पढ़ रहा है।
धरोहर संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के साथ उन्हें एक बेहतर दिशा देना है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगी और विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । ओडेकेरा धरोहर की संचालन हरनारायण चन्द्रा ने बखूबी से निभाया जिसकी सभी धरोहर निशुल्क कोचिंग सेंटर तथा विद्यार्थियों ने सहरहना किया।
