Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मरघटशाला निर्माण में रोडा बना अतिक्रमण, सिलावटी के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट में दी दस्तक, जनसुनवाई में कब्जा हटाने की मांग - NN81



गुना। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में तहसील बमोरी की ग्राम पंचायत सिलावटी रामपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट में आवेदन सौंपकर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने और स्वीकृत शांतिधाम (मरघटशाला) का निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिलने के बावजूद एक रसूखदार व्यक्ति के कब्जे के कारण गांव में अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित स्थान का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सिलावटी में शांतिधाम निर्माण के लिए शासन द्वारा 2.16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। जनपद पंचायत बमोरी से इसकी प्रशासनिक और तकनीकी अनुमति भी मिल चुकी है। लेकिन, पांचौरा निवासी श्याम मीणा नामक व्यक्ति ने मरघटशाला की चिह्नित शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब भी पंचायत की टीम निर्माण कार्य शुरू करने जाती है, तो उक्त व्यक्ति द्वारा पत्थर अड़ाकर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes