Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ओलावृष्टि सर्वे पर विवाद रौन में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन .......NN81



100% नुकसान के दावे के बावजूद 15–20% सर्वे से किसानों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

भिंड जिले की रौन तहसील में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और किसानों ने सर्वे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, लेकिन अधिकारियों द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट में मात्र 15 से 20 प्रतिशत नुकसान ही दर्शाया गया है। इसे किसानों के साथ अन्याय बताया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने स्वयं मीडिया से चर्चा में फसलों के 100 प्रतिशत नुकसान की बात कही थी। इसके बावजूद सर्वे रिपोर्ट में भारी अंतर सामने आना कई सवाल खड़े करता है।

रौन तहसील प्रांगण में मौजूद किसानों ने भी सर्वे प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि सर्वे टीम कई स्थानों पर खेतों तक पहुंची ही नहीं और बिना वास्तविक निरीक्षण के ही रिपोर्ट तैयार कर ली गई। किसानों ने इसे अपने साथ धोखा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार श्रीनिवास शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पुनः सर्वे कराने और वास्तविक नुकसान के आधार पर मुआवजा दिलाने की मांग की।

कांग्रेस पदाधिकारियों और किसानों ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य।

नरेश सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह उर्फ राजू राजावत, योगेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह चौहान नारायण सिंह फौजी लोकेंद्र सिंह पार्षद विनोद कनेरिया पार्षद मुकेश सिंह गुड्डू नेता उमेश भारद्वाज महबूब खान जगदीश सिंह उम्मेद सिंह मुन्नी बप्पा बच्चन लाल बघेल बृजेंद्र सिंह सुनील बघेल अनूप कर्ण दीपू कर्ण जितेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह शेर सिंह बघेल ऋग्वेद सिंह सुशील सिंह लाल केतन सिंह रामू सिंह संतोष दोहरे करू दौहरे रामेंद्र सिंह अरविंद सिंह चौहान जोगेंद्र सिंह मुकेश सिंह आदि साथियों ने भाग लिया

अरविंद सिंह जादौन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes