Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाथद्वारा विधानसभा व राजसमंद लोकसभा के विकास को लेकर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की मुख्यमंत्री से भेंट ..........NN81

 


नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ एवं राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र एवं राजसमंद संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।बैठक में नाथद्वारा स्थित राजकीय चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट के निर्माण, फेल्सपार खनिज एवं खंडा रॉयल्टी में कमी, संविदा नर्सिंग कर्मियों के स्थायीकरण तथा गुंजोल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई, जिनमें बस बॉडी एसोसिएशन से संबंधित मुद्दे, गाडलिया लोहार कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तथा गड़री समाज को घुमंतु श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव शामिल रहा।माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ एवं सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

परेश पंड्या 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes