Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के कार्य शैली का जादू नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उनके कार्य शैली के कायल - NN81

 



एमसीबी (छ.ग.)                  

रिपोर्ट - मनीराम सोनी        

.एमसीबी ​मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ की सियासत में 'कथनी और करनी' का अंतर अक्सर चर्चा में रहता है,लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने विभाग के प्रति समर्पण और दिन-रात की मेहनत से एक नई इबारत लिख दी है। उनकी कार्यशैली का जादू अब केवल सत्ता पक्ष तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रदेश के सबसे अनुभवी राजनेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उनके कायल नजर आ रहे हैं। ​मनेन्द्रगढ़ प्रवास पर पहुंचे डॉ. महंत ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों पर जो मुहर लगाई है, उसने राजनैतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। यह साबित हो गया है कि जब इरादे नेक और मेहनत सच्ची हो, तो विरोधियों को भी तारीफ में शब्द कम पड़ जाते हैं।

​मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की तारीफ

​मनेन्द्रगढ़ के स्व. बिसाहू दास महंत पार्क में मीडिया से चर्चा के दौरान जब पत्रकारों ने अन्य मंत्रियों की कथित नाराजगी पर सवाल पूछा, तो डॉ. महंत ने बेहद सधे हुए और सकारात्मक अंदाज में स्वास्थ्य मंत्री का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल हमारे क्षेत्र के नेता हैं, हमारे अपने हैं। मैं देख रहा हूँ कि वे विभाग के लिए जितनी मेहनत करनी चाहिए, उससे भी कहीं ज्यादा जी-जान से जुटे हुए हैं। हम तो मान रहे हैं कि हमारे मंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अब अगर कोई उनसे जलकर उनकी बुराई करता है, तो यह उनकी सोच है, हम तो उनके काम की सराहना ही करेंगे।

​डॉ. महंत ने न केवल मंत्री जायसवाल के कार्यों की तारीफ की, बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विभागीय समर्पण: सुर्खियों में जायसवाल का 'विजन

​स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। चाहे वह अस्पतालों का औचक निरीक्षण हो, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां सुनिश्चित करना हो या दूरस्थ अंचलों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना। उनका हर कदम जनता के हित में उठ रहा है। यही कारण है कि आज विपक्षी खेमे के सबसे बड़े हस्ताक्षर भी उनके काम को अनुकरणीय मान रहे हैं।

जनता की सेवा ही मेरा एकमात्र लक्ष्य

​इस पूरे घटनाक्रम और नेता प्रतिपक्ष की प्रशंसा पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपनी सहज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, डॉ. चरणदास महंत प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं, उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। उनके शब्द मेरे लिए प्रोत्साहन की तरह हैं। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का लक्ष्य अंत्योदय है। यानी कतार के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना। मैं एक सेवक के रूप में अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ। विभाग में सुधार एक सतत प्रक्रिया है, और हम प्रदेश को 'स्वस्थ छत्तीसगढ़' बनाने के लिए संकल्पित हैं। आलोचनाओं से विचलित हुए बिना मेरा पूरा ध्यान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर है।

काम बोलता है

​छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह एक सुखद संकेत है कि जनहित के कार्यों पर पक्ष और विपक्ष एकमत दिख रहे हैं श्यामबिहारी जायसवाल की कार्यशीलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि "काम बोलता है"और जब काम बोलता है, तो विरोधी भी मौन होकर सम्मान देने को मजबूर हो जाते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes