Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम रामाटोला डीजे में डांस करने के दौरान धक्का-मुक्की को लेकर हुआ विवाद, धारदार हथियार से किया वार दो लोग गिरफ्तार



घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम के साथ आरोपियों की पता तलाश कर  तत्काल पकड़ा गया।

प्रकरण में  जांच पर कृपाल वर्मा द्वारा अपचारी बालक को घटना के दौरान चाक़ू देकर अपराध में सहयोग करते हुए संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ़्तार किया गया ।


गिरफ्तार आरोपीगण –

01. विधि से संघर्षरत बालक, उम्र 17 वर्ष 01 माह, निवासी साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.)

02. कृपाला वर्मा, पिता कौशल वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.)


प्रकरण का विवरण –

प्रार्थी मंगलेश सिन्हा, पिता स्व. गुहाराम सिन्हा, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26-04-2026 को ग्राम रामटोला में ग्राम सांकरा जिला खैरागढ़ से बारात आई हुई थी। रात्रि लगभग 08:15 बजे बारात ग्राम में भ्रमण कर रही थी, जिसमें डीजे पर बाराती और गांव के लोग डांस कर रहे थे।


इसी दौरान  योनिश सिन्हा और विधि से संघर्षरत  बालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर धक्का मुक्की और वाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान अपचारी बालक ने आरोपी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योनिश सिंहा पर वार किया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई  जिसे परिजनों एवम गाँव वालो द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे इलाज के दौरान  मृत घोषित कर दिया गया ।घटना के दौरान 

बीच-बचाव करने आए रेमन देवांगन एवं युवराज यादव पर भी अपचारी ने हमला किया जिस पर उनको भी चोटे आई ।उक्त घटना की 

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 103(1), 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

केशव साहू 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes