Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुँचा न्यूज़ नेशन 81,सेटेलाइट व OTT प्लेटफार्म UVO TV पर हुआ लॉन्च - NN81




UVO TV CH.NO.122


आज का दिन न्यूज़ नेशन 81 के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। चैनल ने भारत की सीमाओं को पार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

न्यूज़ नेशन 81 अब Satellite एवं OTT प्लेटफॉर्म UVO TV (Channel No. 122) पर सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुका है। इस लॉन्च के सा थ अब यह चैनल अमेरिका, कनाडा और न्यूयॉर्क जैसे देशों में भी देखा जा सकेगा, जिससे चैनल की पहुंच वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत हुई है।

यह उपलब्धि केवल एक तकनीकी विस्तार नहीं, बल्कि चैनल की पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। दिन-रात की कड़ी मेहनत और सच्ची पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने आज न्यूज़ नेशन 81 को इस मुकाम तक पहुंचाया है। 


चैनल के CEO शैलेन्द्र कुमार राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि न्यूज़ नेशन 81 का उद्देश्य सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि सच को आवाज देना है। उन्होंने कहा कि आज यह आवाज देश की सीमाओं से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकी है, जो पूरे चैनल परिवार के लिए गर्व का विषय है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न्यूज़ नेशन 81 परिवार के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं दर्शकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

न्यूज़ नेशन 81 की यह उपलब्धि न केवल चैनल के लिए, बल्कि भारतीय मीडिया के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes