Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मानसिक रूप से कमजोर युवती का सुरक्षित रेस्क्यू कर मात्र 2 घंटे में परिजनों को किया सुपुर्द....... NN81



नरसिंहगढ़, बोडा पुलिस की त्वरित करवाई में

दिनांक 27.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मंडावर के पास बोडा-नरसिंहगढ़ रोड पर लगभग 20-22 वर्ष की एक युवती अकेली घूम रही है, जो सड़क पर आ-जा रहे वाहनों से अनभिज्ञ होकर चल रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।


पूछताछ करने पर युवती अपना नाम-पता बताने में असमर्थ पाई गई, जिससे वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हुई। सुरक्षा की दृष्टि से महिला आरक्षक की सहायता से उसे थाना बोडा लाया गया। इसके पश्चात युवती की पहचान हेतु सोशल मीडिया एवं पुलिस ग्रुपों पर उसका फोटो प्रसारित किया गया।


पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि मात्र 2 घंटे के भीतर युवती के परिजन थाना बोडा पहुंच गए। पूछताछ में युवती के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह पिछले 2-3 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है एवं उसका उपचार भोपाल में चल रहा है।


आवश्यक सत्यापन उपरांत युवती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


*सराहनीय योगदान*


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक रामेश्वर शर्मा, प्रधान आरक्षक 642 रामनारायण जटिया, आरक्षक 823 कपिल अटारिया, आरक्षक 334 दुष्यंत एवं महिला आरक्षक पूजा का विशेष योगदान रहा।


संवाददाता जमील मंसूरी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes