संवाददाता प्रदीप बैरागी
तेहसील झारड़ा जिला उज्जैन मध्य-प्रदेश
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी झारड़ा नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वी जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई, जूलूस नई आबादी से शुरु हुआ जहां नगर के चोराहों पर श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया,जूलूस में मेवाड़ा माली समाज के अलावा अन्य समाज के श्रद्धालु भी शामिल हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक दिनेश बोस, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य श्याम सिंह चौहान शंभुसिंह तंवर कमलसिंह शेखावत और मेवाड़ा माली समाज के सभी लोगों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया, एवं झारड़ा के सभी पत्रकारों को भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, और क्षेत्रीय विधायक दिनेश बोस के व्दारा मेवाड़ा माली समाज की धर्मशाला के लिए पांच लाख विधायक निधि देने का भी ऐलान किया गया जहां मौजूद जिला पंचायत सदस्यों के व्दारा भी सहयोग राशि का ऐलान किया गया है
