Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ट्रैक्टर की मडगार्ड पर बैठना पड़ा भारी, पहिया ऊपर चढ़ने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत - NN81


गुना  जिले के बमोरी थाना अंतर्गत मुहाल कॉलोनी और मीनापुरा के बीच मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP08 ZE 4753 का चालक मिथुन सहरिया वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की मडगार्ड पर बैठा सोनू सहरिया पुत्र बबलू सहरिया, निवासी हड्डी मील गुना अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की गति इतनी तेज थी कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रैक्टर का बड़ा टायर सोनू के ऊपर से निकल गया। हादसे में सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल बमोरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचनाकर्ता कल्लू योगी की रिपोर्ट पर बमोरी थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गुना शहर के हड्डी मील क्षेत्र का रहने वाला था, जो हादसे का शिकार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes