लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।
राजगढ़।सहयोगी पत्रकार संघ जिला राजगढ़ द्वारा आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मित्रा, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एवं जिला पंचायत सीईओ इच्छित गड़पाले से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया। इसके साथ ही सांसद रोडमल नागर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर तथा पूर्व विधायक हेमराज कल्पोंनी को भी आमंत्रण पत्र सौंपे गए।संघ के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पचोर, खुजनेर, संडावता, छापीहेड़ा, जीरापुर, माचलपुर एवं राजगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जा चुका है। संगठन का लक्ष्य जिले के सभी पत्रकारों को इस सम्मेलन में आमंत्रित कर एक मजबूत मंच प्रदान करना है।इस अवसर पर रामबाबू गौड़, जगदीश सिसोदिया, रामेश्वर दांगी, राहुल बना, सुनील कारपेंटर, होकम प्रजापति सहित कई पत्रकार जिले भर में घूम कर आमंत्रण पत्र बाँट रहे है।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं तथा निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह आयोजन जिले के पत्रकारों के लिए एकजुटता और संवाद का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
