Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – 08.77 ग्राम स्मैक जप्त, कीमती ₹ 88000/- आरोपी गिरफ्तार - NN81


लोकेशन राजगढ़ जीरापुर से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिले से स्मैक जैसे घातक नशे को समाप्त कर युवा पीढ़ी को इस विनाशकारी जहर से मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों का भी सहयोग सुनिश्चित करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री धरमवीर नागर  के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

आज दिनांक 08/04/26 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी घनश्याम बैरागी एवम संगीता बैरागी को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के कब्जे से 8.77  ग्राम स्मैक कीमती ₹ 88000/-जप्त की गई। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/26, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है एवं अवैध मादक पदार्थ के स्रोत की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

राजगढ़ पुलिस का संकल्प है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी 

आदित्य सोनी, उनि मोनिका राय, उनि फोरतेनुस कुजूर, सउनि मधूसुदन शर्मा, म.प्र.आर.832 ममता दांगी, प्र.आर.237 गणेश, प्र.आर.723 श्यामसुन्दर, , म.आर.206 चारु शर्मा, म.आर.951 अर्चना, आर.441 अनिल मय आर.716 रवि व थाना खिलचीपुर से निरीक्षक  उमाशंकर मुकाती, उनि भूरी भील, म.आर.903 कुसुमलता ,आर.846 राजू ,आर.345 कमल, आर.684 विशेष, आर.841 सुनील धाकड व थाना भोजपुर से प्रआर.395 महेश मेहर ,आर.890 चन्द्रेश कुशवाह ,मआर.911 प्रिया थाना माचलपुर से उनि गुड्डु कुशवाह मय स्‍टाफ आर.766 रविन्द्र, आर.965 पप्पु, आर.974 गोविन्द, आर.996 मनीष, म.आर.953 नंदनी,

एएसआई शादाब खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes