खरगोन जिले से रिपोर्टर अजीज सूफी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग फायरिंग केस में पुलिस ने की 06 और आरोपियों की गिरफ़्तारी
• पूर्व से प्रकरण में 12 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
• आरोपियों के कब्जे से पूर्व में जप्त हो चुका है लगभग 44,00,000/- रुपये का मशरुका
• पुलिस ने प्रकरण में राजा, विष्णु, रवि, जावेद, संदीप और कुलदीप को किया गिरफ्तार
• प्रकरण में पुलिस ने पूर्व से गिरफ्तारशुदा आरोपी राजपाल के कब्जे से पुलिस रिमान्ड में जप्त की 01 पिस्टल कीमती लगभग 25,000/- रुपये, 01 स्कॉर्पियो कीमती लगभग 15,00,000/- रुपये एवं 01 बुलेट बाइक कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये
• आरोपी जावेद से पुलिस ने जप्त की हुंडाई ऐक्सेन्ट कार कीमती लगभग 8,00,000/- रुपये व मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
• खरगोन पुलिस की धरपकड़ है जारी प्रकरण से जुड़े आरोपियों को लगातार किया जा रहा है गिरफ्तार
• प्रकरण में किया गया संगठित अपराध की धारा 111 (3) (4) एवं आरोपी को संरक्षण देने की धारा 249 बीएनएस का इजाफा
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 17.03.2026 को सूचना कर्ता सत्येंद्र राठौड़ निवासी भीलगांव ने थाना कसरावद पर सूचना दी थी कि, उनके व उनके पिताजी दिलीप राठौड़ निवासी ग्राम भीलगांव के व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से वाईस काल आया जिसमें सामने वाले ने अपना नाम हैरी बाक्सर बताया और बोला कि वो लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा है और मैंने ही तुम्हारे घर फायरिंग की गई है और अगर तुमने 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हें व तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर देंगे मैंने फायरिंग का विडियो भेजा है । अगर पैसा नहीं दिया तो अगली बार हथगोला तुम्हारे घर पर फेंकेंगे । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 308(4), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में सीसीटीव्ही फूटेज, मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं घटना में शामिल आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये अलग- अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीम को अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल को लीड करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में पूर्व से शूटर, रेकी करने वाले, फरियादी के घर गोली चलवाने वाले, संसाधन उपलब्ध/सहायता करने वाले, बिश्नोई गैंग के गुर्गे व उससे पहचान करवाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने प्रकरण में कुल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया था । प्रकरण में अग्रिम विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा और 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं पुलिस रिमान्ड के दौरान आरोपी राजपाल के कब्जे से फ़रारी के दौरान उसके पास रखी 01 पिस्टल जप्त कर कार्यवाही की गई है ।
गिरफ्तारशुदा 06 आरोपियों के नाम व प्रकरण में संलिप्तता की जानकारी
1. राजपाल (पूर्व से गिरफ्तार)
थाना कसरावद पर पुलिस रिमान्ड में गैंग सदस्य
01 पिस्टल कीमती लगभग 25,000/- रुपये,
01 स्कॉर्पियो कीमती लगभग 15,00,000/- रुपये
01 बुलेट बाइक कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये
2. जावेद पिता जाकिर खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुरा जिला देवास
दिनांक 11-12.03.26 को फरियादी के घर रेकी एवं गोली चलने के लिए हुंडाई ऐक्सेन्ट कार से लेकर आया था एवं शूटरों को राहुल बाबा से ली गई पिस्टल उपलब्ध कराई थी
हुंडाई ऐक्सेन्ट कार कीमती लगभग 8,00,000/- रुपये,
मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
3. कुलदीप पिता मेहरबान सिंग राजपूत निवासी ग्राम कसारी चौहान थाना ताल जिला रतलाम (फरार)
फायरिंग के लिए आरोपी राजपाल को पिस्टल उपलब्ध करवाने वाला एवं फ़रारी में सहयोग करने वाला 01 मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
4. विष्णु पिता बलराम मालवीय उम्र 36 वर्ष निवासी गायत्री कालोनी माहिदपुर रोड उज्जैन आरोपी राजपाल को फ़रारी के दौरान अपने घर में संरक्षण देने वाला
01 मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
5. राजा पिता साकिर खान उम्र 30 साल निवासी हाल पुरा स्थाई सिंदनी जिला देवास
आरोपी देवास जेल में NDPS के प्रकरण में निरुद्ध था,
दिनांक 11-12.03.26 को फरियादी के घर रेकी एवं गोली चलने के लिए आया था
दिनांक 14.03.23 को देवास पुलिस ने NDPS के प्रकरण में किया था गिरफ्तार
-
6. रवि पिता विक्रम चौहान निवासी ग्राम कसारी चौहान थाना ताल जिला रतलाम
दिनांक 02.03.26 को फरियादी के घर रेकी करने के लिए आया था
01 मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
7. संदीप पिता हुकूमचंद प्रजापति निवासी ग्राम बिछडोद थाना घटिया जिला उज्जैन
आरोपी लोकेन्द्र को राजपाल से मिलवाने वाला एवं राजपाल को पिस्टल खरीदने व शूटरों को खर्चा देने वाला
01 मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड
1. जावेद पिता जाकिर खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम अमरपुरा थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 बैंक नोट प्रेस देवास 259/09 294, 323, 427, 451, 506, 34 भादवि
2 बैंक नोट प्रेस देवास 618/13 498-ए भादवि
3 बैंक नोट प्रेस देवास 723/16 294, 323, 506, 34 भादवि
4 बैंक नोट प्रेस देवास 159/17 294, 323, 327, 506 भादवि
5 बैंक नोट प्रेस देवास 577/17 147, 323, 341, 504, 506 भादवि
6 बैंक नोट प्रेस देवास 525/17 294, 323, 341, 504, 506 भादवि
7 बैंक नोट प्रेस देवास 360/19 13 जुआ एक्ट
8 सोनकच्छ देवास 515/22 13 जुआ एक्ट
9 बैंक नोट प्रेस देवास 680/23 294, 376(2-एन), 506 भादवि एवं 3(1) द, 3 (1) ध, 3 (2) (va) Sc st act
10 बैंक नोट प्रेस देवास 146/26 8/22 एनडीपीएस एक्ट.
2. राजा पिता साकिर खान उम्र 30 साल निवासी हाल पुरा स्थाई सिंदनी जिला देवास
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 देवास 672/2009 379 भादवि
2 देवास 702/2009 379, 413, 483 भादवि
3 देवास 756/2009 379 भादवि
4 देवास 408/2010 379, 413, 420, 423 भादवि
5 माधवनगर उज्जैन 561/2009 379 भादवि
6 माधवनगर उज्जैन 593/2009 379 भादवि
7 माधवनगर उज्जैन 667/2009 379 भादवि
8 माधवनगर उज्जैन 802/2009 379 भादवि
9 माधवनगर उज्जैन 41/2010 379 भादवि
10 माधवनगर उज्जैन 154/2010 379 भादवि
11 उज्जैन तराना 204/2010 379 भादवि
12 बैंक नोट प्रेस देवास 596/13 25/27 आर्म्स एक्ट
13 उज्जैन घटिया 12/2014 379 भादवि
14 बैंक नोट प्रेस देवास 92/24 294, 323, 506, 34 भादवि
15 बैंक नोट प्रेस देवास 293/24 34-1 आबकारी एक्ट
पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन व उनकी टीम, निरीक्षक श्री रितेश यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री सागर चौहान व उनकी टीम, थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी जैतापुर उनि श्री सुदर्शन कलोसिया व उनकी टीम, थाना प्रभारी गोगावां उनि श्री दीपक यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक प्रीति कटारे (जिला देवास), सीसीटीव्ही फुटेज टीम व साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा
