कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन अनुसार संबंधित अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने जिले में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने विभिन्न उपायों पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल, चिकित्सालय सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। साथ ही योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज हेतु शुरू की गई कैशलेस पीएम राहत योजना का भी विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
रोहित साहू की रिपोर्ट
