Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा गुम हुए 03 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके आवेदकों के सुपुर्द किए गए। NN81



संवाददाता - विवेक लवानिया 

प्रकरण-1

दिनांक 03/03/2025 को आवेदक लोकेन्द्र सिंह पुत्र जगन सिंह निवासी पतसाल, थाना फतेहपुर सीकरी द्वारा अपने मोबाइल फोन के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में गुम हो जाने के संबंध में CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रकरण-2

दिनांक 29/03/2026 को आवेदक राजेन्द्र सिंह पुत्र कुंवर सेन निवासी ग्राम भोपुर, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा द्वारा अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने के संबंध में CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रकरण-3

दिनांक 08/04/2026 को आवेदक गीतेश पुत्र जगन्नाथ निवासी जाजऊ, थाना फतेहपुर सीकरी द्वारा अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने के संबंध में CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उक्त प्रकरणों में थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम द्वारा तकनीकी दक्षता, सर्विलांस एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए तथा बरामद मोबाइल फोन आवेदकों को सुपुर्द किए गए।

अपने मोबाइल फोन प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम एवं आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

नोट: आगरा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes